भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज राज्य में पश्चिम ओडिशा के तीन जिलों में तेज बारिश हो रही है।ये तीनों जिले हैं सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा और बरगढ़।इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हो रही है।
इसके अलावा आज सुबह से ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में भी हल्की बारिश देखने को मिली थी। आगामी 20 अगस्त तक लघुचापी बरसात, मानसून बरसात कायम रहेगी।इससे तापमान में गिरावट देखी जायेगी, लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

