डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, कांसबाहाल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विद्यालय कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री कादंबिनी सामल (Ms. Kadambini Samal), उप पुलिस अधीक्षक (DSP), सुंदरगढ़ रहीं। उन्होंने डी. ए. वी. ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिजय कुमार दास (Bijay Kumar Dash), थाना प्रभारी, राजगांगपुर पुलिस स्टेशन, लिली स्वाईं (Lily Swain), सेकंड ऑफिसर, राजगांगपुर, हरीश चंद्र छतार (Harish Chandra Chhatar), अधिकारी प्रभारी, कांसबाहाल आउटपोस्ट उपस्थित रहे। इसके पश्चात डी. ए. वी. गान प्रस्तुत किया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विद्यालय कैबिनेट में सुप्रीत पाटला सिंह एवं सुष्मिता ओझा ने क्रमशः हेड बॉय और हेड गर्ल के रूप में शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारियाँ संभालीं। इसके साथ ही विद्यालय के चारों सदनों के विभिन्न पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। ब्लू हाउस के अंग्रेज़ी माध्यम के कप्तान (बालक) भवेश कुमार साहू एवं कप्तान (बालिका) निकिता नायक तथा ओड़िया माध्यम के कप्तान (बालक) आदित्य पात्र एवं कप्तान (बालिका) नम्रिशा बेहरा ने जिम्मेदारी संभाली।
ग्रीन हाउस के अंग्रेज़ी माध्यम के कप्तान (बालक) यशराज सिंह एवं कप्तान (बालिका) स्वीटी प्रसाद तथा ओड़िया माध्यम के कप्तान (बालक) श्रीकांत माझी एवं कप्तान (बालिका) नेहा साहू ने शपथ ग्रहण की। रेड हाउस के अंग्रेज़ी माध्यम के कप्तान (बालक) ज्योति प्रकाश राउल एवं कप्तान (बालिका) प्रिया कुमारी सिंह तथा ओड़िया माध्यम के कप्तान (बालक) रितेश टोप्पो एवं कप्तान (बालिका) अनुष्का जाना ने अपनी जिम्मेदारियाँ संभालीं। येलो हाउस के अंग्रेज़ी माध्यम के कप्तान (बालक) राजबीर सिंह एवं कप्तान (बालिका) साधना दास तथा ओड़िया माध्यम के कप्तान (बालक) आनंद तिर्की एवं कप्तान (बालिका) सगुन किंडो ने भी शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों को स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त साहित्यिक कप्तान के रूप में अभिलाषा नायक, सांस्कृतिक कप्तान के रूप में रिया कुमारी सिंह तथा खेल कप्तान के रूप में अमन मोशे एक्का ने भी शपथ लेकर अपने दायित्व संभाले। समारोह के दौरान विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा ऊर्जावान एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह और गौरव का वातावरण बना दिया। मुख्य अतिथि सुश्री कादंबिनी सामल जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करने, जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा एक सफल एवं आदर्श नेता बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं ड्रग एडिक्शन के प्रति जागरूक रहने तथा साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों को भावी नेताओं के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया। विद्यालय की कक्षा दसवीं के विद्यार्थी अनिकेत स्वाईं एवं जीविका शाही ने समारोह का कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया और कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी राव जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।
इस प्रकार विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीना महापात्र के मार्गदर्शन एवं योगदान तथा समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रहित की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

