ओडिशा मौसम समाचार  आज चक्रवात,कल लघुचाप , बरसात,12-15 अगस्त के बीच बरसात 

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के निकट क्षेत्र में एक चक्रवात की सृष्टि हुई है।कल तक इसी चक्रवात की लघुचाप के रुप में सृष्टि होगी।इस आसन्न लघुचाप के प्रभाव से 12-15 अगस्त के बीच पूरी ओडिशा में लगातार बारिश जारी रहेगी।

 

अनेक हिस्सों में तेज बारिश के संकेत दिखाई दे रहे हैं।खास इसीलिए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।आज से लेकर 14 अगस्त तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

 

कल अपराह्न समय, संध्या समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में हल्की बारिश देखने को मिली थी। इसके फलस्वरुप तापमान में गिरावट देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *