भाणपुर बोलबम समाचार बोलबम हरहरबम समाचार

कटक, नेशनल हाईवे नंबर 16 पर स्थित है भाणपुर ।कटक से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित है भाणपुर में बोलबम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सर्वेश्वर महादेव मंदिर। मंदिर प्रतिष्ठा यहां हुए करीब 20 साल हो गये हैं।

सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्रतिष्ठा के बहुत वर्ष पहले से यहां परिसर में हर साल श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा हेतु एक कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन होता आया है।80 करीब यहां ट्रस्टी गण हैं।

यहां बोलबम परिसर के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में 365 दिन भोलेबाबा का महारुद्राभिषेक, श्रृंगार किया जाता है।365 भक्तों के नाम से महारुद्राभिषेक अलग-अलग दिन में किया जाता है।

भाणपुर में कांवड़ियों की सेवा हर रविवार को दिन के करीब 11 बजे से शुरु हो जाती है एवं आधी रात तक सेवा जारी रहती है। कार्यकर्ताओं की भी अच्छी संख्या यहां रहती है कांवड़ियों की सेवा हेतु। कांवड़ियों की भी बड़ी संख्या यहां पहुंचती है, विश्राम कर , कुछ प्रसाद सेवन कर आगे की ओर गंतव्य स्थल पर बढ़ते हैं कांवडिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *