रथयात्रा के पावन अवसर पर 2000 से अधिक श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा, भव्य निःशुल्क खाद्य वितरण सेवा शिविर का सफल आयोजन

CDA मारवाड़ी समाज, CDA युवा मंडल एंव अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज भगवान श्रीजगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर एक भव्य निःशुल्क खाद्य वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

इस वर्ष विशेष हर्ष और गौरव का विषय रहा कि CDA क्षेत्र से पहली बार महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देने निकले। इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के संकल्प के साथ शिविर की सभी तैयारियाँ पूर्व से ही पूरी कर ली गई थीं।

सेवा शिविर में लगभग 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को अत्यंत श्रद्धा, प्रेम एवं समर्पण भाव से हलवा, पूरी, सब्जी, पकौड़ी, आलू चॉप, नमकीन चाय एंव शुद्ध पेय जल का निःशुल्क वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा सेवा में जुटे सभी कार्यकर्तावों ने अत्यंत आत्मीयता के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत एवं सेवा की।

 

इस सेवा शिविर की सफलता में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, कटक इकाई के वरिष्ठ सलाहकार श्री रमन बागड़िया जी एवं श्री शरत सांगेनेरिया जी के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी सोच एवं अथक प्रयासों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में 100 से अधिक समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं मुख्य रुप से महिलाओ ने पूरे उत्साह, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। सभी ने तन-मन से श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।”

शौरर्चन्द्र महापात्र जी के नेतृत्व मे कई कर्मठ कार्यकर्ता कई रिटायर इन्जीनियर अधिवक्ता आदि ने सफलतापूर्वक रथोत्सव का संचालन किया।

 

हरीकिशन चाडंक, दीपक काजरीया, शादीराम शर्मा, कमल वशिष्ठ, विजय जालान, मनोज उदयपुरीया, मनोज नंगालिया, महेंद्र अग्रवाल, विनोद चौधरी, पप्पू शर्मा, भजन अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, अमित जालान, विजय कामनी, ओम अग्रवाल, मुन्ना सिंगल, संजय संतुका, अजय संतुका और सीडीए मारवाडी समाज के कई महिला सदस्य जैसे संगीता सांगनेरिया, रजनी काजरीया, रीता संतुका, रीता बागरिया, वर्षा अग्रवाल, शर्मिली शर्मा, पिंकी अग्रवाल, मीना चौधरी, इतीश्री संतुका,आदि गणमान्य सदस्यौं ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आयोजकों एवं सभी स्वयंसेवकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। यह सेवा शिविर केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज की एकता, सहयोग, समर्पण एवं मानव सेवा की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

CDA मारवाड़ी समाज, CDA युवा मंडल एंव अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कटक ईकाई ने इस पुनीत सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भगवान श्रीजगन्नाथ जी की असीम कृपा से भविष्य में भी ऐसे जनसेवा एवं लोककल्याण के कार्य निरंतर आयोजित होते रहेंगे।

 

“महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी के भक्तों की सेवा करना हम सभी का परम सौभाग्य है। सेवा ही हमारी संस्कृति है और समाज की सबसे बड़ी शक्ति यह संगम प्लेस के श्री सुमीतजी एंव उनके पुरे परिवार ने अपना स्थान मुहैया करवा कर साबित कर दिया। इस के लिए पुरा समाज उनका आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *