भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में लघुचाप जो कल तक सक्रिय था,अब कमजोर होगया है।आज लघुचाप के और भी कमजोर होने का आकलन किया गया है।इसके फलस्वरूप लगातार चलने वाली तेज बारिश के कमजोर होने की संभावना दिखाई देरही है।
पिछले 24 घंटे में केंओझर के हाटडिहि में 21 सेमि बरसात हुई थी।अताबिरा में बरसात हुई थी 16 सेमि, संबलपुर के बुर्ला में बरसात हुई 15 सेमि। इसके अलावा ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक समेत तटीय ओडिशा के अनेक हिस्सों में ठीक-ठाक बरसात हुई थी।

