सनसाईन फिल्ड में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन व्यासपीठ से पूज्य इंद्रेश जी महाराज बोले कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है,उस घर में भगवान जन्म लेते हैं। गुप्ता परिवार, एसजिबिएल ग्रुप की तरफ से श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ के समापन समारोह में व्यासपीठ से पूज्य इंद्रेश जी महाराज ने उपरोक्त बात कही।

कथा प्रारंभ के पहले सज्जन गुप्ता दंपती ने श्रीमद्भागवत महापुराण ग्रंथ की पूजा अर्चना की। गुप्ता परिवार की तरफ से आगंतुक सभी साधु संतों का , भक्तों का स्वागत किया गया। गुप्ता परिवार की तरफ से श्रीनिवास गुप्ता के आशीर्वाद से उनके पुत्रों सज्जन गुप्ता, शंकर गुप्ता, सुनील गुप्ता,अनील गुप्ता ने सभी की आवभगत की। तत्पश्चात कथा शुभारंभ हुई।

रावण गलत करता है, अपराध करता है, क्रूरता करता है, लेकिन महादेव की पूजा करता है।जो नारी का सम्मान नहीं करता है ,नारी संग गलत व्यवहार करता है, भगवान उसे दंड देते हैं।जिस घर में नारी का सम्मान होता है,उस घर में भगवान स्वयं जन्म लेते हैं। मातृशक्ति को प्रणाम करते हैं।

संसार में महिला सशक्तिकरण महाप्रभु जगन्नाथ से सीखना चाहिए।बहन सुभद्रा को दोनों भाइयों ने बीच में बैठाकर रखा है।सीता हरण पश्चात राम ने रावण की लंका को तहस-नहस कर दिया। द्रोपदी की लाज रखी, माताओं, बहनों को सम्मान करो, पलकों पर बैठा कर रखो , बाकियों को पलकों से दूर रखो।

ठाकुरजी ने ब्रजवासियों को वियोग दिया।वियोग मतलब प्रेम।वियोग का ही स्वरुप है ठाकुरजी।11 साल 56 दिन की आयु में कृष्ण ने कंस का वध किया।16 वर्ष की उम्र तक मन में विकार नहीं आते।पूरा ब्रजमंडल कृष्ण की याद में रोता है। ब्रजमंडल में मीठा पानी जो है ,वह आंसू है। ठाकुरजी जहां गैया चराते थे,आज भी वहां चरण चिन्ह हैं।

ब्रज में भगवान परमात्मा बनकर नहीं रहे ,सखा बनकर रहे। जगन्नाथ स्वामी नयन पथ गामी भवतु में।वृहद श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ व्यवस्था में मातृशक्ति,नारी शक्ति की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है।
संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने में इन्होंने अथक प्रयास किया है, श्रमदान किया है। वैसे भी विश्व की आधी आबादी नारी शक्ति, मातृशक्ति ही है। इनके सक्रिय रुप से जुड़ जाने पर बड़ा से बड़ा कार्यक्रम भी सहजता, सुगमता से संपन्न हो जाता है।

सप्ताह व्यापी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ में जिन मातृशक्ति,नारी शक्ति ने महत्वपूर्ण, सकारात्मक भूमिका निभाई, उनमें प्रमुख हैं संपत्ति मोड़ा,नीलम शाह , संगीता करनानी,किरण मोदी,कृष्णा हरलालका,अलका सिंघी,रश्मि मित्तल,संगीता शर्मा,शशि मूंधडा, सुनिता खेमका।

