प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में अग्रवाल व मारवाड़ी समाज -डॉ. मोहित अग्रवाल, इतिहासकार व लेखक अग्रवाल समाज दिल्ली 

प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में अग्रवाल व मारवाड़ी समाज

-डॉ. मोहित अग्रवाल, इतिहासकार व लेखक अग्रवाल समाज दिल्ली 

भारत का व्यापारिक इतिहास कई हजार साल पुराना रहा है। भारत के अंदर कई व्यापारिक समुदाय हैं, जो पारंपरिक रूप से व्यापार कर भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध बना रहे हैं। इसी श्रृंखला महत्वपूर्ण नाम है अग्रवाल व मारवाड़ी समाज। यह समाज हरियाणा व राजस्थान से निकलकर देशभर में फैला और पूरे भारत में इन्होंने अपनी अलग ही प्रतिष्ठा स्थापित की है।

 

आजादी के बाद से ही भारत में प्रतिस्पर्धा वाली परीक्षा बढ़ने लगी। वर्तमान में भारत में कुछ मुख्य परीक्षायें हैं, जिसमें हम इस समाज की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे। सन् 2016 से लेकर 2026 तक हुई लेखा परीक्षक की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले कुल 92 लोग हैं, जिसमें से 87 बनिये और उनमें से भी 31 अग्रवाल हैं। इनका कुल प्रतिशत का 60.9% हैं। लोक सेवा संघ की परीक्षा में सन् 1973 से सन् 2025 के बीच प्रथम स्थान पाने वालों में 11 बनिये हैं, जो कुल प्रतिशत का 23% हैं। इनमें से सात लोग 1973-1999 के बीच और बाकी चार सन् 2000-2025 के बीच रहे हैं।

 

इंजीनियरिंग की परीक्षा जे.ई.ई. की परीक्षा में सन् 1960 से 2026 के मध्य प्रथम स्थान पाने वालों में 19 बनिये हैं, जो कुल 28.8% हैं। इसी प्रकार चिकित्सा की परीक्षा NEET में 2013-2026 के मध्य में प्रथम स्थान पाने वाले कुल दस बनिये हैं, जो 29.4% हैं और इनमें अग्रवाल 8 (23.5%)गुजराती (2.9), खंडेलवाल (2.9) हैं। विधिव न्याय की परीक्षा में 2008-2026 के मध्य प्रथम स्थान पाने वाले 9 बनिये (45%) और अग्रवाल 5 (25%), माहेश्वरी 3 (15%) और गुजराती 1 (5%) हैं।

 

यह सब जानकारी इन लोगों के उपनाम से ज्ञात होती हैं। परीक्षाओं के ये आँकड़े निश्चित ही एक अच्छा उदाहरण हैं। इससे बुद्धि चातुर्य, वित्त को लेकर गहरी समझ, प्रशासकीय गुण व तीक्ष्ण बुद्धि होने का पता चलता हैं। यह सिद्ध करता हैं कि इस समाज के लोग केवल व्यापार के गुण ही नहीं, इन सब विद्याओं के गुण भी रखते हैं। आज के समय के अनुसार, यह भी आवश्यक है कि हमारे समाज के लोग व्यापार के साथ-साथ अन्य व्यवसायों में भी जायें। ये व्यवसाय भी हमारे समाज के लिये महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आज इस तरह के लोगों की भी आञश्यक्ता है। जरूरी नहीं कि सब लोग व्यापार री करें। इन व्यवसायों के माध्यम से भी लोग विपुल धन अर्जित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *