टीम वृंदावन बनाम टीम ओडिशा क्रिकेट मेच  टीम वृंदावन जीती 6 विकेट से  इंद्रेश जी महाराज मेन ओफ द मेच 

टीम वृंदावन बनाम टीम ओडिशा क्रिकेट मेच

टीम वृंदावन जीती 6 विकेट से

इंद्रेश जी महाराज मेन ओफ द मेच

कटक,आज ऐतिहासिक बाराबाटी स्टेडियम में अनोखा, अद्भुत,अनूठा, बेमिसाल दोस्ताना क्रिकेट मेच खेला गया। दोस्ताना क्रिकेट मेच में एक तरफ थी टीम वृंदावन और दूसरी तरफ थी टीम ओडिशा।

टीम वृंदावन ने टोस जीता। पहले बेटिंग की।टीम वृंदावन की तरफ से 113 रन बनाए गए। इंद्रेश जी महाराज ने अकेले 88 रन बनाए।इन रनों में 15 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

वहीं दूसरी तरफ टीम ओडिशा की तरफ से 94 रन बनाए गये।6 विकेट से ओडिशा टीम हारी। इंद्रेश जी महाराज मेन ओफ द मेच ,बेस्ट बेट्समेन ,बेस्ट बोलर अवार्ड से नवाजे गए।

आज सुबह 6 बजे से बाराबाटी स्टेडियम में दोस्ताना क्रिकेट मेच आयोजित था।मेच आरंभ में विलंब हुआ। सुबह से बरसात लगातार हो रही थी। करीब एक घंटे पश्चात मेच आरंभ किया गया।

क्रिकेट प्रेमियों ने दोस्ताना क्रिकेट मेच का खूब आनंद लिया। खूब मनोरंजन भी हुआ। दर्शक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे थे। आयोजन सफल बनाने में गुप्ता परिवार,एसजिबिएल ग्रुप के शंकर गुप्ता और कटक मारवाड़ी समाज के प्रेसिडेंट संजय शर्मा ने बहुत मेहनत की ।इनकी मेहनत से ही शानदार, जानदार, लाजवाब मेच कटक क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिला।सारी व्यवस्था सुंदर, चाक-चौबंद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *