भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि एक के बाद दूसरा लघुचाप ओडिशा की धरती को , जगन्नाथ भूमि को पानी से तरबतर कर देंगे। ओडिशा में अभी तक मौटे तौर पर निष्क्रिय रही मानसून बरसात को सक्रिय कर देंगे, लगातार आ रहे दो लघुचाप।
इसी जून के अंतिम सप्ताह में एक लघुचाप आयेगा और जुलाई के प्रथम सप्ताह में दूसरा लघुचाप आयेगा।कल पश्चिम ओडिशा के अनेक हिस्सों में बरसात ने जलवा बिखेरा।आज दक्षिण ओडिशा में बरसात जलवा दिखायेगी।
कल अपराह्न समय ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में मध्यम आकार की बरसात देखी गई। इसके फलस्वरुप तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई थी।

