हर परिस्थिति को सकारात्मक तरीके से भक्तों को स्वीकार करना चाहिए: इंद्रेश जी महाराज के श्रीमद्भागवत प्रवचन से 

पूज्यनीय इंद्रेश जी महाराज के श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ में रविवार छुट्टी होने की वजह से भक्तों की संख्या पहले दिन से कहीं ज्यादा थी।पहले दिन 8 हजार पार थी भक्तों की संख्या, दूसरे दिन 10 हजार पार थी भक्तों की संख्या।

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ के दूसरे दिन पूज्य इंद्रेश जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि हर हाल में,हर परिस्थिति को सकारात्मक तरीके से भक्तों को स्वीकार करना चाहिए।उसी में सभी भक्तों का कल्याण निहित है।

इंद्रेश जी महाराज बोले कि अर्जुन जैसे संबंध हमें ठाकुरजी संग बनाना चाहिए। अर्जुन का कृष्ण भगवान संग दो संबंध मुख्यतः थे।एक सखा का , दूसरे रिश्तेदारी का। भगवान बोले कि इर्ष्या,कर्म का दुख, स्वभाव का दुख इत्यादि खराब लक्षण हैं।ये ज्यादा दुख के कारण हैं। इर्ष्या का दोष भगवान कभी नहीं स्वीकार करेंगे।

 

90% संसार में इर्ष्या है । इर्ष्या ठाकुरजी को बिल्कुल पसंद नहीं है। गीत गोविंद एकमात्र जयदेव का ही ठाकुरजी ने स्वीकारा।नाम जप मनुष्य को प्रारंभ करना चाहिए।नाम जप के प्रभाव से पत्थर कंकड़ बन जायेगा।

पूर्व में जितनी गलतियां हम कर चुके हैं।इस जन्म में कोई पाप, अपराध नहीं करना चाहिए। पूर्व जन्म के अपराध को नामजप कर कम करने की कोशिश हमें करना चाहिए।मानव को जीवन में भगवत प्राप्ति नाम जप से ही होती है। इसलिए हर रोज नाम जप अवश्य करिये।

 

अत्यंत दोषी में भी अगर एक गुण दिख जाये तो, समझना चाहिए कि नाम जप का असर दिखाई देने लगा है। इर्ष्या ठाकुरजी को बिल्कुल प्रिय नहीं है। जगन्नाथ महाप्रभु लंबे हाथ वाले हैं, लंबे हाथ पसारकर कपटियों को भी आलिंगन कर लेते हैं।किसी में कोई भी गुण ना दिखना राक्षस प्रवृत्ति है।

बालेश्वर स्थित खीर चोरा गोपीनाथ मंदिर में इंद्रेश जी महाराज दर्शन करने गये थे। वहां के मंदिर की महिमा का खूब गुणगान व्यासपीठ पर विराजमान इंद्रेश जी महाराज ने किया। भक्त प्रभु के संपर्क की जोरदार तरीके से व्याख्या की।

 

कटक सनसाईन फिल्ड में गुप्ता परिवार,एसजिबिएल ग्रुप द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में दिनों दिन भक्तों की संख्या बढ़ती ही जारही है। गुप्ता परिवार की तरफ से श्रीनिवास गुप्ता, सज्जन गुप्ता, शंकर गुप्ता,सुनिल गुप्ता, अनिल गुप्ता,मयंक गुप्ता, विजय कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल व्यासपीठ पर विराजमान स्वामीजी की सेवा, पूजा अर्चना में तत्पर दिखाई दिये।

 

उल्लेखनीय है कि आगामी मंगलवार के दिन पुण्य भूमि सनसाईन फिल्ड में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा यज्ञ में नंदोत्सव का आयोजन है। मंगलवार के दिन नंदोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। भक्तों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होने का आकलन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *