भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी परसों से एक बार फिर से राज्य में ठंड का आगमन होगा। लेकिन आजकल तटीय ओडिशा में गर्मी का आगाज होगया है।
अनेक हिस्सों में आधीरात पश्चात कोहरा छाए रहने के समाचार बराबर मिल रहे हैं।जि उदयगिरि सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा। यहां का निम्नतम तापमान रहा ९ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १५•२ डिग्री सेल्सियस तथा कटक शहर का निम्नतम तापमान रहा १४•२ डिग्री सेल्सियस।

