
कटक,आज रामचंद्र रामविलास,सिंघल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का छठा दिन है।आज छठे दिन का श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रसंग भी अति महत्वपूर्ण है।
आज की परम पावन श्रीमद्भागवत कथा में है उद्धव चरित्र,कंस वध, रुक्मिणी विवाह तथा फूलों की होली।आज हम सभी के आराध्य देव कृष्ण भगवान के संग माता रुक्मिणी का विवाह होना है।
आज कृष्ण रुक्मिणी विवाह के उपलक्ष्य में कथा स्थल पर भक्तों को जबरदस्त आनंद मिलने वाला है। भक्तों में काफी उत्साह है।जोश तो भक्तों का सातवें आसमान पर है।आज इसके अलावा भी सारे प्रसंग अत्यंत धार्मिक, भावनाओं से भरे, मार्मिक हैं।आज भक्तों की कथा स्थल पर सर्वाधिक भीड़ होने की संभावना दिखाई देरही है।
हरि अनंत हरि कथा अनंता

भागवत का छठा दिन भक्तों के लिए अपार आनंद लेकर आया—
रुक्मणी विवाह में प्रेम की जीत,
श्रीकृष्ण बने दूल्हा, सजी हर रीत।
फूलों की होली में बरसा उल्लास,
आइए सब मिलकर आनंद उठाएं,
जय श्रीकृष्ण का नाद लगाएं
आपका आना भगवान का आशीर्वाद

