भारत के लोकपाल के तीन सदस्यों ने शपथ ली, भारत के लोकपाल कार्यालय में अब अध्यक्ष सहित नौ सदस्यों की पूर्णक्षमता उपलब्ध

भारत के लोकपाल के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर ने आज सुबह 11:00 बजे नई दिल्ली स्थित भारत के लोकपाल परिसर में आयोजित एक समारोह में निम्नलिखित लोगों को न्यायिक सदस्य और भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में पद की शपथ दिलाई:

न्यायिक सदस्य

  1.  न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी
  2.  न्यायमूर्ति संजय यादव

सदस्य

  1.  सुशील चन्द्र

न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी, भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में योगदान देने से पहले, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे और कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।

न्यायमूर्ति संजय यादव, भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में योगदान देने से पहले, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे और इलाहाबाद उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।

सुशील चंद्रा 1980 बैच के आईआरएस (आईटी) अधिकारी हैं। भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में योगदान देने से पहले, वह भारत के 24वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे और पहले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

आज तीन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ, भारत के लोकपाल कार्यालय में अब अध्यक्ष सहित नौ सदस्यों की पूर्णक्षमता उपलब्ध हो गई है।

(बाएं से दाएं) न्यायमूर्ति संजय यादव, न्यायिक सदस्य; महेंद्र सिंह, सदस्य; डी.के. जैन, सदस्य; न्यायमूर्ति पी.के. मोहंती, न्यायिक सदस्य;न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर, अध्यक्ष; श्रीमती न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी, न्यायिक सदस्य; श्रीमती अर्चना रामसुंदरम, सदस्य; न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी, न्यायिक सदस्य; सुशील चंद्रा, सदस्य

आज के समारोह में लोकपाल के सदस्य, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, अध्यक्ष, भारत अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (आईआईएसी), न्यायमूर्ति इंदरमीत कौर कोचर, सदस्य, महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण (एमडब्ल्यूडीटी), न्यायमूर्ति रवि रंजन, सदस्य (एमडब्ल्यूडीटी), प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, अरविंद कुमार, सतर्कता आयुक्त और सीबीआई एवं ईडी के वरिष्ठ अधिकारीभी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *