भुवनेश्वर, राज्य में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जारही है। गर्मी का आलम यह है कि राज्य के ७ शहरों का तापमान ३६ डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। राज्य में अधिकांश शहरों का सर्वाधिक तापमान ३५ डिग्री सेल्सियस पार चला गया है।

इसके ठीक उलट तटीय ओडिशा में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक कमी देखने को मिली है।पारलाखेमुंडि राज्य में सबसे ज्यादा गर्म जगह रही, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस।
बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•८ डिग्री सेल्सियस, मालकानगिरि का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•९ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•५ डिग्री सेल्सियस।
बढ़ती गर्मी का आलम यह है कि राज्य के जंगलों में आगजनी की आशंका जताई जा रही है।ऐसे में सरकार को समय रहते बड़ी मुस्तैदी से कार्य करना चाहिए।