भुवनेश्वर,पूरी ओडिशा में आजकल गर्मी दिनों दिन बढ़ने लगी है। गर्मी के साथ -साथ तटीय ओडिशा में चिपचिपाहट भी बढ़ने लगी है। लोगों को अच्छी खासी परेशानी गर्मी के कारण अभी से होने लगी है।
राज्य में मालकानगिरि सबसे गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३७ डिग्री सेल्सियस, पारलाखेमुंडि का सर्वाधिक तापमान रहा ३६ डिग्री सेल्सियस। भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•७ डिग्री सेल्सियस।