भुवनेश्वर, ओडिशा में गर्मी आजकल पूरे शबाब में दिखाई देरही है। गर्मी ने पूरी ओडिशा को अपनी मजबूत बांहों में जकड लिया है। सुबह साढ़े छः बजे से धूप निकलनी आरंभ हो जाती है ,जो संध्या करीब चार बजे तक कायम रहती है। राज्य के छः प्रमुख शहरों का तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया।

संबलपुर शहर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•६ डिग्री सेल्सियस।अंगुल,हिराकुद शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•१ डिग्री सेल्सियस।
भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•२ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•८ डिग्री सेल्सियस।