भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ९ मई अर्थात परसों, शुक्रवार से पूरी ओडिशा में गर्मी एकबार फिर से बढ़ेगी। आज और कल मौसम में विशेष बदलाव के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

परसों से राज्य में गर्मी ३-४ डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना दिखाई देरही है।आज तटीय ओडिशा समेत कई हिस्सों में तेज हवा, अंधड़, बरसात होने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•२ डिग्री सेल्सियस।