भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ६ मई तक राज्य में अंधड़, चक्रवात तूफान, तेज हवा, हल्की बारिश का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके फलस्वरुप तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जायेगी। अतः गर्मी का एहसास थोड़ा कम होगा।
बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९ डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•२ डिग्री सेल्सियस तथा कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•६ डिग्री सेल्सियस।

