कटक, मारवाड़ी युवा मंच कटक विकाश की तरफ से गौरीशंकर पार्क में मोमबत्तियां जलाकर कश्मीर के पहलगाम में हुए शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एमवाइएम कटक विकाश शाखा के सभी सदस्यों और महिला साथियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु परम पिता परमेश्वर से सबने मिलकर प्रार्थना की।
उपरोक्त श्रद्धांजलि सभा में सिएमएस प्रेसिडेंट संजय शर्मा,यूपिएमएस सेक्रेटरी मनोज दुगड़,कटक शाखा के सदस्य बजरंग चिमनका, राजेश अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने उपस्थिति दर्ज कराई।

