भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी ३ मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवा चलेगी, अंधड़ चलेगी, हल्की बारिश होगी।कल संध्या समय कटक समेत तटीय ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली, इसके फलस्वरुप तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई।
बोलांगीर शहर राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•४ डिग्री सेल्सियस। राज्य के अन्य सारे शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस के नीचे।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•२ डिग्री सेल्सियस।

