कटक,आज खांडल विप्र सेवा समिति द्वारा शहर में एक नि: शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन पुरी घाट स्थित’ स्माइल ओन ‘परिसर में किया गया। उपरोक्त शिविर का आयोजन खांडल विप्र सेवा समिति द्वारा किया गया।इस शिविर का लाभ खांडल समाज के करीब ५० लोगों ने उठाया।

उपरोक्त सेवा शिविर समाजसेवी दीनबंधु खांडल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। समाजसेवी देवकी नंदन जोशी एवं क्रांति ओडिशा मीडिया के एक्जिक्यूटिव एडिटर नन्द किशोर जोशी ने डोक्टर गौरव चौधरी का शाल, पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।
खांडल विप्र सेवा समिति डोक्टर गौरव चौधरी एवं उनके पिता अनिल चौधरी को उनके सेवा भाव के लिए धन्यवाद दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में खांडल समाज के युवा रोहित चोटिया, रोहित नवहाल, विशाल जोशी , गजानंद जोशी, रोहित चोटिया (मंडावा) एवं अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।