भुवनेश्वर,गर्मी आजकल धीरे धीरे रोद्ररुप में दिखाई देने लगी है।पूरी ओडिशा गर्मी की गिरफ्त में आजकल चल रही है।बढ़ी गर्मी का आलम यह है कि झारसुगुड़ा शहर ओडिशा में सर्वाधिक गर्म शहर रहा। इसके साथ -साथ झारसुगुड़ा भारत का दूसरे नंबर का सर्वाधिक गर्म शहर रहा।
पश्चिम ओडिशा में गर्मी जैसे आग उगलती दिखाई दे रही है। राज्य के १४ प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस।आज राज्य के चार जिलों में हिटवेब जारी है।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४३•० डिग्री सेल्सियस।

