ओडिशा मौसम समाचार : चक्रवाती तूफान से गर्मी में थोड़ी कमी

भुवनेश्वर, ओडिशा के अनेक हिस्सों में आजकल हर दिन संध्या समय चक्रवाती तूफान के आगमन के कारण तेज हवा चलती है , बारिश होती है , इसके फलस्वरुप तापमान में अक्सर गिरावट देखी जा रही है। लोगों को इसके फलस्वरुप तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाती है।

राज्य में आजकल चक्रवाती तूफान, अंधड़ के कारण सर्वाधिक तापमान ४०•० डिग्री सेल्सियस के नीचे आगया है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अगले ४ दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखाई देगा।

बोलांगीर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•२ डिग्री सेल्सियस,टिटलागढ और बौद्ध शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•० डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३३•५ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३४•८ डिग्री सेल्सियस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *