कटक, आठगढ़ स्थित सालासर बालाजी मंदिर में कल बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः मंगल आरती के साथ ही बालाजी के भक्तों का आने का व दर्शन पूजा अर्चना का सिल सिला पूरे दिन भर लगा रहा बरगढ़ से सुबह 6 बजे एक मिनी बस में 20- 25 भक्त आकर मंदिर के निकटवर्ती शिव मंदिर से 2 किलोमीटर पैदल निशान लेकर मंदिर पहुंचे इसके साथ साथ अंगुल, तालचेर, बारीपदा ढेंकनाल, नरसिंहपुर, भुवनेश्वर कटक तथा ओडिशा के लगभग सभी स्थानों से बाबा के भक्तों का आना जारी रहा ।
मंदिर ट्रस्ट की तरफ से सुबह से आने वाले सभी भक्तों के लिए जलपान व भीषण गर्मी को देखते हुए दहीछाछ के साथ साथ दोपहर में प्रसाद का आयोजन किया गया था ।
11.15 बजे से भक्तों द्वारा मंदिर परिसर में बनाई गई सवामणि के साथ साथ फलों की सवामणी भी बाबा को अर्पण की गई। 4 बजे भारी बारिश व तूफान के बावजूद जन सैलाब उमड़ा ।
4.30 बजे से भजनों की रसवर्षा का आगाज स्थानीय भजन प्रवाहक दिनेश जोशी,कमल वशिष्ठ,बजरंग चिमनका, हुकमसिंह ने किया एवम् 6.30 बजे से बाघेश्वर धाम से आमंत्रित भजन गायिका सुश्री शक्ति दुबे ने अपनी मधुर आवाज से बाबा को खूब रिझाया। 7 बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया। सुबह से रात तक तीन हजार से भी ज्यादा भक्तों ने बालाजी महाराज का दर्शन व पूजन किया।

