68 वें राष्ट्रीय स्कूल गेम चेंपियनशिप 2024, 2025 का आयोजन मणिपुर में हो रहा है। राष्ट्रहित सर्वोपरि संगठन के प्रमुखों को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक भक्ता कुमार ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहन गिरि को मणिपुर का प्रसिद्ध अंगवस्त्र पहना कर स्पोर्ट्स डायरेक्टर वीटो सिंह ने ओर थांग ता ग्रैंड मास्टर प्रेम कुमार ने स्वागत किया। सभी जीतने वाले प्रतिभागियों को मैडल पहना कर जीत की शुभकामनाएं दी।

सोहन गिरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा संगठन बहुत जल्द खेल मंत्री मनसुख मांडवीय से मिलकर थांग ता को राष्ट्रीय खेलो में सम्मिलित करने के लिए मांग करेंगे। उन्होंने कहा भारतीय स्वदेशी मार्टियल आर्ट्स को वर्तमान सरकार द्वारा जिस तरह खेलो इंडिआ के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है उसके लिए प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी को हमारा संगठन धन्यवाद करता है। खेल में विकास देश का विकास।