ओडिशा मौसम समाचार : चक्रवात तूफान ने तांडव रचा ६ जिलों का तापमान ४० डिग्री पार

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि कल चक्रवात तूफान के प्रभाव के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में तेज हवा चली ५० किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से।बारिपदा , बालेश्वर,गंजाम, नयागढ़ जिलों में चक्रवात तूफान ने तबाही मचाई।

इन इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली चमकी , बरसात हुई,ओले पड़े । इसके फलस्वरुप आम लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। भुवनेश्वर,पारादीप में अंधड़ चली , लोगों को मुश्किलों से सामना करना पड़ा।

राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी १८ अप्रैल तक ऐसे ही राज्य में अंधड़ चलेगी, बरसात होगी।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•३ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३९•९ डिग्री सेल्सियस। राज्य के ६ जिलों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस। इनमें प्रमुख हैं झारसुगुड़ा, बोलांगीर,टिटलागढ इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *