भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज से अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में चक्रवात,कालबैशाखी का प्रभाव जारी रहेगा। इसके फलस्वरुप बिजली चमकेगी, तेज हवा चलेगी, बारिश होगी ।इसी चक्रवात के कारण पिछले २४ घंटों में जगह जगह बरसात हुई, कहीं ज्यादा और कहीं कम बरसात हुई।
बोलांगीर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•४ डिग्री सेल्सियस ,टिटलागढ का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•० डिग्री सेल्सियस।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा
३३•८ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•० डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३७•८ डिग्री सेल्सियस।

