भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आसन्न, संभावित लघुचाप का आज कोई असर ओडिशा में दिखाई नहीं देगा। अतः ओडिशा की दृष्टिकोण से यह आसन्न लघुचाप बेअसर साबित हुआ।

लेकिन कालबैशाखी जनित तेज हवा चलेगी, कुछ कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना आज दिखाई दे रही है।आने वाले एक दिनों में तापमान में ३ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जायेगी।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•९ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•९ डिग्री सेल्सियस।