भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में आजकल गर्मी भयंकर रूप धारण कर रखी है। राज्य के ११ प्रमुख शहरों का सर्वाधिक तापमान रहा ४० डिग्री सेल्सियस पार।

लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में एक लघुचाप सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से कल परसों तक राज्य में ३-४ डिग्री सेल्सियस गर्मी का प्रभाव कम महसूस होगा।
राज्य में अंगुल शहर सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ४२•७ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा
३६•८ डिग्री सेल्सियस,कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•४ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•० डिग्री सेल्सियस।