भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य में गर्मी ने थोड़ी नर्मी दिखाई है। राज्य में सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है। लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

गर्मी का बेहाल से यह हाल इसलिए हुआ है कि चक्रवात के चलते तेज हवा चली, कहीं -कहीं हल्की बारिश हुई। राज्य में पारलाखेमुंडी सर्वाधिक गर्म शहर रहा, यहां का सर्वाधिक तापमान रहा ३८•६ डिग्री सेल्सियस। लेकिन कल से तापमान में पुनः तेजी आयेगी २-४ डिग्री सेल्सियस तक।
कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३५•६ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•९ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ३२•४ डिग्री सेल्सियस।