भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के अनेक हिस्सों में आज,कल, परसों चक्रवात तूफान का असर देखने को मिलेगा। इसके फलस्वरुप तीन दिनों तक लगातार तेज हवा, हल्की बारिश होने की संभावना दिखाई देरही है, संध्या समय।
कल तटीय इलाकों में गर्मी का एहसास थोड़ा कम हुआ, लेकिन गर्मी के मारे पश्चिम ओडिशा जलता रहा। बोलांगीर और बौद्ध का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•० डिग्री सेल्सियस।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा साढ़े ३४डिग्री सेल्सियस तथा भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३५ डिग्री सेल्सियस।

