राष्ट्रीय विचार मंच ने सम्मानित किया विशिष्ट समाजसेवी, उद्योगपति श्याम सुंदर पोद्दार को

कटक, हिन्दू नववर्ष समारोह के उपलक्ष्य में विशिष्ट समाजसेवी, उद्योगपति, साहित्यकार, लेखक, स्तंभकार श्याम सुंदर पोद्दार को सम्मानित किया गया। श्याम सुंदर पोद्दार का सकारात्मक योगदान समाज , देशहित के लिए बराबर दिखाई देता है।

हिन्दू नववर्ष समारोह के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मानित अतिथि के रुप में निमंत्रित किया गया था। कुछ अस्वस्थता वजह से वे समारोह में नहीं पहुंच सके। अतएव राष्ट्रीय विचार मंच के सभापति नन्द किशोर जोशी एवं कोषाध्यक्ष जोगिंदर अग्रवाल ने श्याम सुंदर पोद्दार को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि श्याम सुंदर पोद्दार अन्नपूर्णा गौशाला के पूर्व अध्यक्ष हैं एवं लोकप्रिय डिजिटल मीडिया क्रांति ओडिशा मीडिया में बराबर अपनी लेखनी के माध्यम से सनातन की ,भारत माता की सेवा करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *