शानदार हिन्दू नववर्ष समारोह आयोजन में अनेकों ने दिया सहयोग, समर्थन राष्ट्रीय विचार मंच को : नन्द किशोर जोशी सभापति, राष्ट्रीय विचार मंच, कटक

नन्द किशोर जोशी
सभापति, राष्ट्रीय विचार मंच, कटक

संपूर्ण रुप से राष्ट्र प्रेमियों के संगठन का नाम है राष्ट्रीय विचार मंच। राष्ट्रवादियों ने २१ ओक्टोबर २०२१ में क्रांति ओडिशा मीडिया परिसर में स्थापना की थी राष्ट्रीय विचार मंच की। स्थापना के ४ साल में राष्ट्रीय विचार मंच ने ४ बार हिन्दू नववर्ष समारोह बड़ी धूमधाम से पालन किया।

हरबार की तरह इस बार भी हिन्दू नववर्ष समारोह पालन करने में विशिष्ट समाजसेवियों का , भामाशाहों का नाम विशेष सहयोग, समर्थन , आशीर्वाद मंच को प्राप्त हुआ । इसके लिए उन्हें तहेदिल से अशेष धन्यवाद।

कार्यकर्ताओं ने पिछले २०-२५ दिन से जी-तोड़ मेहनत कर सभी का सहयोग लेकर हिन्दू नववर्ष समारोह को कामयाबी की शिखर पर पहुंचाया। इसके लिए मंच से जुड़े सारे सनातनी, देशप्रेमी कार्यकर्ताओं को लाख लाख बधाई , धन्यवाद, साधुवाद।

सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संगठनों ने भी विशेष सहयोग दिया। इनमें प्रमुख हैं मारवाड़ी युवा मंच,कटक मुख्य शाखा , हनुमान मित्र मंडल एवं मारवाड़ी हिंदी विद्यालय।इनके सहयोग के बिना उपरोक्त कार्यक्रम को सफलता प्राप्त नहीं होती।

राष्ट्रीय विचार मंच के सेक्रेटरी विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जोगिंदर अग्रवाल,जोएंट सेक्रेटरी उषा लाडसरिया ,जोएंट सेक्रेटरी पूनम साहु, जनसंपर्क अधिकारी अनिल गोयनका ने दिन रात मेहनत कर कार्यक्रम को यादगार, शानदार बनाया।

केसरिया निशान शोभायात्रा में सैंकड़ों सनातनियों ने शोभायात्रा में शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाई। संगीतमय नगर परिक्रमा कार्यक्रम शानदार, जानदार रहा। निशान कूपन वितरण में प्रमुख भूमिका रही उषा लाडसरीया , पूनम साहु की ।मंच के कार्यक्रम को चार चांद लगाने में इन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभा में विशिष्ट समाजसेवियों ने सम्मानित अतिथि के तौर पर हिस्सेदारी निभाई। इनमें प्रमुख हैं गणेश प्रसाद कंदोई, मोहन लाल सिंघी, प्रहलाद खंडेलवाल,मदन कांवटिया। इन्होंने अपने संबोधन में लोगों को हिन्दू नववर्ष के बारे में विस्तार से समझाया। लोगों ने खूब तालियां बजाकर समर्थन जताया।

इनके अलावा मंचासीन रहे समाजसेवी कमल सीकरीया , सत्यनारायण भरालेवाला,गोपाल बंसल,पद्म कुमार भावसिंका । इन्होंने हिन्दू नववर्ष पर उपादेय बातें कही।पूरे सभागार में वक्ताओं के संबोधन में तालियां बराबर बजती रही।

सभा का बखूबी संचालन सेक्रेटरी विजय अग्रवाल ने किया।सभा कार्यक्रम में सहयोग रहा जनसंपर्क अधिकारी अनिल गोयनका का।सभा में धन्यवाद प्रस्ताव दिए कोषाध्यक्ष जोगिंदर अग्रवाल।सभा पश्चात सभी सनातनियों ने प्रसाद का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *