भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अप्रैल,मई,जून महीना पूरे ओडिशा में गर्मी भयंकर गिरेगी , अर्थात आसमान से आग बरसेगी। राज्य के सात बड़े शहरों का सर्वाधिक तापमान ४० डिग्री सेल्सियस पार चला गया।
राज्य मौसम विभाग ने यह भी सूचना दी है कि गर्मी के महीनों में स्वाभाविक से ज्यादा इस साल गर्मी पड़ेगी।कटक का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•० डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का सर्वाधिक तापमान रहा ३६•२ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का सर्वाधिक तापमान रहा ४०•६ डिग्री सेल्सियस।

