कटक मारवाड़ी समाज ने ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास से मनाया 80वाँ स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया

कटक , रौप्य महानगरी कटक की अग्रणी संस्था कटक मारवाड़ी समाज ने आज उल्लासपूर्वक देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ 80वाँ स्वाधीनता दिवस मनाया। समारोह का शुभारंभ समाज के युवा अध्यक्ष संजय शर्मा ने मारवाड़ी क्लब प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया । इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेश पोद्दार, नरेन्द्र मोदी, भूतपूर्व अध्यक्ष विजय खंडेलवाल,दिनेश जोशी, पवन चौधरी सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

समारोह के प्रथम चरण में प्रातः 10:00 बजे मारुति मण्डप – शहीद भवन से “तिरंगा यात्रा” हुई । इस यात्रा में समाज की महिला शक्ति, बच्चे और समाजबंधुओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। अध्यक्ष संजय शर्मा एवं ट्रेनर जगदीश वर्मा के नेतृत्व में स्केटिंग हब के प्रशिक्षणार्थीयों एवं स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए तथा नयनाभिराम स्केटिंग के करतबों का प्रदर्शन करते हुए, देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ चौधरी बाजार, नया सड़क, बालू बाजार ,से होकर मारवाड़ी क्लब में तिरंगा यात्रा को विश्राम दिया । स्केटिंग करते हुए बच्चों की नयनाभिराम प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

अध्यक्ष संजय शर्मा ने युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने , तथा समाज बन्धुओं से नारी सशक्तिकरण एवं कमजोर और असहाय लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

भूतपूर्व अध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने राष्ट्रीय हितों की खातिर आपसी मतभेद भूलकर राष्ट्रसेवा में योगदान करने को प्रेरित किया। तथा अपने आसपास हो रही देश तोड़ने की साजिशों से संयम के साथ तोड़ने की बात कही ।

समारोह में अविनाश खेमका, नरेन्द्र कुमार मोदी,सुरेश पोद्दार,बजरंग चिमनका, प्रकाश अग्रवाल, ललित झँवर ,दिनेश जोशी , तरुण चौधरी,माया शर्मा, गायत्री शर्मा,शयन शर्मा,ईशान शर्मा,अखिल कमानी,विपुल भामि, रामगोपाल अग्रवाल, सुनील सांगानेरिया, प्रदीप शर्मा, राजू सुलतानिया, प्रेम पारिक, पवन सैन, सुरेन्द्र जोशी, अमित शर्मा (पिन्टू), ईश्वर शर्मा, महेश अग्रवाल, अशोक चौबे, राजा शर्मा,अकाश अग्रवाल ,मिथुन अग्रवाल, योगेश जोशी , कान्हू जोशी , उषा लाड़सरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवाशक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे और समारोह को सफल बनाया।

समारोह के अंत में सभी उपस्थितजन देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर लजीज व्यंजनों के अल्पाहार का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को स्वाधीनता दिवस की बधाईयाँ प्रेषित कीं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *