भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज सुबह से राज्य के अनेक हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश कहीं कहीं ज्यादा हो रही है और कहीं कहीं थोड़ी कम हो रही है।
उपरोक्त बरसात लघुचापी होने के साथ साथ मानसूनी बरसात भी है। आजकल बरसात के मामले में दोनों का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है। ट्विन सिटि भुवनेश्वर -कटक में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है, इसके फलस्वरुप तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है।
आगामी 20 अगस्त तक मौसम का मिजाज करीब करीब ऐसा ही रहने वाला है।

