
कटक,भारत का 80 वां स्वाधीनता दिवस समारोह राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय विचार मंच ने अपने कटक माणिक घोष बाजार स्थित कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया।इस स्वतंत्रता दिवस समारोह पर बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय विचार मंच के मुख्य उपदेष्टा, समाजसेवी प्रहलाद खंडेलवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के समय राष्ट्रीय विचार मंच के सभापति नन्द किशोर जोशी, सेक्रेटरी विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे थे। इनके अलावा राष्ट्रीय विचार मंच के अनेक कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे थे।

