मारवाड़ी युवा मंच कटक विकाश द्वारा “हमारे हनुमान” कार्यक्रम संपन्न

कटक, विशाल हमारे हनुमान कार्यक्रम संपन्न 20.04.2025 की संध्या मारवाड़ी युवा मंच कटक विकाश द्वारा “हमारे हनुमान” कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम बाबा मंदिर कटक में किया गया था।

जहां भक्तों की भीड़ ने बालाजी महाराज के दरबार को अपनी जयकारे, राम नाम जाप एवं अपने मधुर भजनों से स्वतंत्र भक्ति के साथ मदहोश किया।भजन प्रवाहक श्री श्याम भक्त मंडल और पाठ वाचक गौरव अग्रवाल के सुमधुर भजनों, पाठ से पूरा पंडाल सुशोभित संगीतमय हो गया। अधिक से अधिक भक्तों ने मिलकर संकट मोचन जी के श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके मारवाड़ी युवा मंच कटक विकाश के इतिहास को पुनः गौरवान्वित किया।

ऐसे पावन अवसर पर ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष युवा अजय जी शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में,
ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष युवा पराग जी अग्रवाल शपथ विधि अधिकारी के रूप में, निवर्तमान प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय श्री बजरंग लाल जी चिमनका, प्रांतीय उपाध्यक्ष(मंडल-१) युवा अरुण जी अग्रवाल सम्मानित अतिथि के रूप में पधारे एवं अपनी उपस्थिति में मारवाड़ी युवा मंच कटक विकाश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा गोपाल कृष्ण टिबड़ेवाल, सचिव युवा पवन अग्रवाल , कोषाध्यक्ष युवा सोनू भरालावाला की शपथ विधि प्रकिया भी पूर्ण करवाई।

इस पूरे कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच कटक विकाश शाखा के युवा सदस्यों ने अपने योगदान से भव्य आयोजन को काफी सफल बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा उमेश सिकारिया,युवा प्रीतम कुमार हलवासिया, युवा मनीष मोदी, युवा अभिषेक सांगनेरिया, युवा विवेक अग्रवाल, युवा रोहित अग्रवाल, युवा सशांक पाटोदिया, युवा ऋषभ शाह, युवा प्रतीक जलान,युवा राकेश कुमार चौधरी, युवा यश कन्दोई, युवा आयुष भिमराजका, युवा अमन मोदी, युवा सी ए राजेश अग्रवाल, युवा विनीता अग्रवाल, युवा निशा मोड़ा, युवा जितेश अग्रवाल, युवा रुचि अग्रवाल, युवा सोनू मोदी, युवा रिंकी सांगनेरिया, युवा पूनम सिकारिया, युवा यश चौधरी, युवा निखिल झुनझुनवाला,युवा आयुष कश्यप,युवा श्रीपाल जैन, युवा पूजा टिबड़ेवाल, युवा धीरज पाटोदिया, युवा पवन पारीक, युवा रीता मोदी, युवा सौरव चोखानी, युवा गरिमा चोखानी, युवा पिंटू शर्मा विशेष धन्यवाद हमारे बड़े भाई प्रकाश अग्रवाल (छोटू भाई), राजेश अग्रवाल (चिकना भाई) और कैलाश पोद्दार जी को जिन्होंने अपनी सहभागिता खूब निभाई।

कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, उपएमएस के अध्यक्ष श्री पवन कुमार जाजोदिया,कटक के विभिन्न संस्थानों में अपना विशेष योगदान देने वाले श्री नरेश गनेरीवाल और समाज के विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाके कार्यक्रम की शोभा बढाई । इसके अलावा कटक की पूरी श्याम मंदिर कमिटी ,क्रांति ओडिशा मीडिया और पूरे सभी मीडिया प्रभारी का जिन्होंने हमारे कार्यक्रम को रोशनी दिलाई, धन्यवाद है उन सभी को।

शाखा के सभी सदस्यों ने अपने अपने किरदार को सुचारुरूप से पालन किया।अंत में मारवाड़ी युवा मंच कटक विकाश के सदस्यों ने बजरंगबली जी के भक्तों को सादर सहित प्रसाद क्षय सेवन करवाया एवं यह आश्वासन दिया है कि अगले वर्ष हमारे हनुमान का आयोजन और भी अधिक हर्षौल्लास के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *