श्री गोपीनाथजी मंदिर में श्री हनुमान जी का ५० वां वार्षिक उत्सव

कटक : कटक के सबसे पुराने मारवाड़ी मंदिर श्री गोपीनाथजी मंदिर में श्री बालाजी भगवान का ५० वां वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा ।

वार्षिक उत्सव कमिटि के चेयरमेन श्री राज कुमार चिमिनका ने बताया कि ११ अप्रैल को श्री हनुमानजी की विशाल निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात एक दिन का हनुमान चालीसा का पाठ ,दूसरे दिन सुंदरकांड का पाठ (सुन्दरकांड सत्संग मंडली द्वारा) तीसरे दिन अष्ट प्रहरी कीर्तन ,फिर उसके बाद अधिवास तत्पश्चात भजन समोराह श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा एवं भंडारा प्रसाद सेवन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के संयोजक बजरंग चिमनका ने बताया कि मारवाड़ी पट्टी स्थित श्री गोपीनाथजी मंदिर के अध्यक्ष सज्जन केजरीवाल , महा सचिव किशन कुमार मोदी एवं अन्य सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग का आस्वाशन प्रदान किया है ।

श्री चिमीनका ने बताया कि इस साल श्री हनुमान जी का ५० वां वार्षिक उत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है । सभी हनुमान भक्तों से निवेदन है कि उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जी का आशीर्वाद ग्रहण करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *