भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत के गिरने की खबर का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसके परिणामस्वरूप 7 विद्यार्थियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट में 25 जुलाई, 2025 को राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। प्रशासन की लापरवाही का हवाला देते हुए, स्थानीय निवासियों ने जिला अधिकारियों को स्कूल भवन की जर्जर स्थिति के बारे में सूचित किया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आयोग ने कहा है कि अगर मीडिया की खबरों में सच्चाई है तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर विषय बनता है। इसलिए, आयोग ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है, जिसमें दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में घायल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मृतकों के निकट संबंधियों को यदि कोई मुआवजा दिया गया है तो  उसे शामिल किए जाने की संभावना है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और संजय सेठ ने कारगिल युद्ध में भारत की जीत के 26 साल पूरे होने के स्मरणोत्सव में द्रास में ‘कारगिल विजय दिवस पदयात्रा’ का नेतृत्व किया

1999 के कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के 26 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में युवा मामले एवं…

“सोहराई कला भारत की आत्मा है”: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

झारखंड की सोहराई कला की स्वदेशी भित्तिचित्र परंपरा, राष्ट्रपति भवन में आयोजित कला उत्सव 2025 – ‘आर्टिस्ट्स इन…

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, भारत ने राजस्थान के अजमेर जिले में एक बिजलीघर परिसर में सीवर का गड्ढा खोदते समय मिट्टी में दबकर एक मजदूर की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया…

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, भारत 28-29 जुलाई, 2025 को हैदराबाद में ‘जन सुनवाई और शिविर बैठक’ आयोजित करेगा

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत तेलंगाना के 109 कथित मानव अधिकार उल्लंघन मामलों की सुनवाई…

भुवनेश्वर -कटक ट्विन सिटि खबरें

१-बलंगा नाबालिग लड़की जलाने के मामले में पुलिस ने दिल्ली जाकर लड़की का बयान दर्ज किया…

संक्षिप्त समाचार ओडिशा के

१-ओडिशा में अक्षय शक्ति अभियान में आयेगी तेजी २-टोटल में ८६९ करोड़ रुपयों का होगा निवेश…

ओडिशा मौसम समाचार हीराकुद के २० गेट खुले कल से बरसात में थोड़ी कमी

भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि अभी हीराकुद बांध के २० गेट खुले…

एनएचआरसी, भारत ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पुलिस द्वारा कथित तौर पर शारीरिक यातना दिए जाने के बाद एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर का स्वतः संज्ञान लिया।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें…

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत के हस्तक्षेप से मध्य प्रदेश के रीवा स्थित एक निजी स्कूल में अमानवीय व्यवहार का शिकार हुए 5 वर्षीय छात्र को 50,000 रुपये की राहत राशि का भुगतान सुनिश्चित हुआ।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत की सिफारिशों पर, रीवा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक…