भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत के गिरने की खबर का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसके परिणामस्वरूप 7 विद्यार्थियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट में 25 जुलाई, 2025 को राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। प्रशासन की लापरवाही का हवाला देते हुए, स्थानीय निवासियों ने जिला अधिकारियों को स्कूल भवन की जर्जर स्थिति के बारे में सूचित किया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आयोग ने कहा है कि अगर मीडिया की खबरों में सच्चाई है तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर विषय बनता है। इसलिए, आयोग ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है, जिसमें दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

रिपोर्ट में घायल विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ मृतकों के निकट संबंधियों को यदि कोई मुआवजा दिया गया है तो  उसे शामिल किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *