केंद्र मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रधान का 84 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रधान का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। दिल्ली में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वह देवगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद चुने गये। 1998 और 1999 में वह देवगढ़ लोकसभा सीट से संसद के लिए चुने गए। 1998 में वह केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने। 1999 में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय भूतल परिवहन और कृषि राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत तालचेर भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में की। 1988 से 1990 और 1990 से 1993 तक वह लगातार दो बार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रहे। 1995 में वह तीसरी बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1997 से 1998 तक वह भाजपा के केंद्रीय कार्यकारी सदस्य रहे। 2001 से 2002 तक वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *