मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा का गौरवशाली, स्वर्णिम इतिहास,17 वीं कड़ी, ओडिशा मुख्यमंत्री बिजु पटनायक 1991 में बोले मारवाड़ी लोटा कंबल लेकर आये थे, वापस जाओ भाग (3)
नन्द किशोर जोशी,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच,सत्र-1991-94
कल की कड़ी में मैंने लिखा था कि ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बिजु पटनायक अपनी जनता पार्टी के 1991 लोकसभा चुनाव प्रचार में राजगांगपुर में गुस्से में आकर बोले कि मारवाड़ी ओडिशा में लोटा कंबल लेकर आये थे, ओडिशा छोड़कर वापस जाओ।
बिजु पटनायक के इसी एक बयान से पूरी ओडिशा के लाखों मारवाडियों में दहशत फ़ैल गई,इससे निजात पाने के लिए सभी चिंतीत थे, लेकिन रास्ता किसी को मिल नहीं रहा था।ऐसे में मारवाड़ी युवा मंच कटक शाखा के हम चुनिंदा साथियों ने फैसला किया कि कटक के तत्कालीन विधायक, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुस्ताफिज भाई से मुझे मिलना चाहिए, चूंकि मेरा व्यक्तिगत संपर्क उनसे अच्छा था।
मैंने मुस्ताफिज भाई से बात की।हमारी बात में तय हुआ कि हम कटक तथा ओडिशा में रह रहे लाखों मारवाडियों के वृहत्तर स्वार्थ के लिए कटक शहर में जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार श्रीकांत जेना के समर्थन में एक मारवाडियों की चुनावी सभा का जैन धर्मशाला में आयोजन करेंगे।
मेरी और स्वास्थ्य मंत्री मुस्ताफिज भाई में तय होने पश्चात जैन धर्मशाला में जनता पार्टी के उम्मीदवार श्रीकांत जेना के समर्थन में एक साधारण चुनावी सभा आयोजित हुई।रमण बगड़िया, कैलाश सांगानेरिया, दीनदयाल क्याल,श्याम सुंदर सीकरीया और मैंने काफी मेहनत कर बिजु पटनायक की जनता पार्टी के उम्मीदवार श्रीकांत जेना की सफल सभा आयोजित की।
उस चुनावी सभा को संबोधित किए लोकसभा उम्मीदवार श्रीकांत जेना, ओडिशा स्वास्थ्य मंत्री मुस्ताफिज भाई तथा अन्य अनेक लोग।मुस्ताफिज भाई और श्रीकांत जेना ने सभा में आश्वासन दिया कि हम दो दिनों में भुवनेश्वर में बिजु पटनायक संग मुलाकात कर मारवाडियों में उपजी ज्वलंत समस्या का समाधान करेंगे।
तत्पश्चात दो दिनों के अंदर उन दोनों जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री बिजु पटनायक से भुवनेश्वर में मुलाकात की। तीनों में आपसी चर्चा हुई और मुख्यमंत्री बिजु पटनायक का प्रेस में बयान आगया कि मैंने राजगांगपुर में ऐसा नहीं कहा था,जैसा प्रेस , मीडिया में छपा है।
बिजु पटनायक बोले कि ओडिशा में मारवाड़ी हमारे भाई हैं, उन्हें डरने की कोई जरुरत नहीं है।वे ओडिशा में रहें, कारोबार करें और ओडिशा की अर्थव्यवस्था को जैसे बढ़ाते आये हैं ,वैसे ही आगे भी बढ़ाते रहें।इससे ज्यादा एक मुख्यमंत्री क्या बोल सकते थे।
बिजु पटनायक का प्रेस, मीडिया में बयान आते ही पूरी ओडिशा के लाखों मारवाडियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मारवाड़ी लोगों के दिलों से दहशत खत्म हो गयी। मारवाड़ी लोग फिर से एक बार अपने बिजनेस में तन्मयता से लग गये।
1991 में उस समय के लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी के नेता श्रीकांत जेना की जीत हुई और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जानकी वल्लभ पटनायक की हार हुई। क्रमशः


