भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आगामी 16 नवंबर यानि सोमवार संध्या समय तूफान अकबान आने की पूरी पूरी संभावना दिखाई देरही है। बंगाल की खाड़ी में कल यानि 15 नवंबर को अवपात सृष्टि होगी तत्पश्चात तूफान अकबान आने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
उपरोक्त आसन्न तूफान अकबान आंध्रप्रदेश -ओडिशा के तटीय इलाकों को छूता हुआ आयेगा और जायेगा। इसके फलस्वरुप 17 नवंबर से ओडिशा के मौसम में बदलाव दिखाई देंगे।18-19 नवंबर को ओडिशा में बरसात,तेज बरसात के आसार दिखाई दे रहे हैं।

