12 वर्षीया नाबालिगा संग दुष्कर्म कोशिश मामला,
फिरिंगि बाजार के 64 वर्षीय प्रमोद कुमार चौधरी (टोमी) को 20 साल कठोर जेल की सजा
कटक,शहर में फिरिंगि बाजार के वाशिंदे 64 वर्षीय प्रमोद कुमार चौधरी(टोमी) को एक 12 वर्षीया नाबालिगा लड़की संग दुष्कर्म कोशिश मामले में कटक के एडहोक अतिरिक्त जिला और दौरा जज (एफटिएससि-2) ने कठोर दंड की सजा सुनाई है।
जज सविता दाश इस मामले को विचार कर पुरी घाट थाने के अंतर्गत 64 वर्षीय अभियुक्त प्रमोद कुमार चौधरी उर्फ टोमी को दोषी साबित कर 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। इसके अलावा विभिन्न धाराओं में जुर्माना 2 लाख रुपए क्षतिपूर्ति स्वरुप देने का भी निर्देश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि यह मामला 2 अप्रैल,2021 का है।पीड़िता की मां ने एक एफआईआर इस संबंध में दर्ज कराई थी पुरीघाट थाने में। अभियुक्त लंबे समय तक नाबालिगा लड़की को अश्लील भाषा में गाली-गलौज करने के साथ साथ यौन उत्पीडन करता आ रहा था और नाबालिगा संग असदाचरण करने की कोशिश करता रहता था।
घटना के दिन अभियुक्त टोमी ने नाबालिगा को पकड़ कर असदाचरण किया था। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुरीघाट थाने जाकर एक एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर अभियुक्त के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया।
उल्लेखनीय है कि प्रमोद कुमार चौधरी उर्फ टोमी कटक के विशिष्ट व्यापारी, समाजसेवी डोक्टर किशन लाल भरतीया के छोटे साले साहब हैं।

