श्री गोपाल कृष्ण गौशाला नया बाजार में 3 दिवसीय गौपाष्टमी महोत्सव 15,16,17 नवंबर 

कटक, ऐतिहासिक नगरी कटक की प्राचीनतम गौशाला श्री गोपाल कृष्ण गौशाला में इस साल गौपाष्टमी महोत्सव 3 दिवसीय आयोजन होगा। पवित्र गौपाष्टमी महोत्सव इस बार 15,16,17 नवंबर को तीन दिनों के लिए आयोजन किया जाएगा।

 

3 दिवसीय गौपाष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का श्री गणेश आरंभ होगा रविवार 15 नवंबर से।उस दिन गौशाला परिसर में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त स्वास्थ्य शिविर का संचालन करेंगे बड़ी मेडिकल के विशिष्ट डोक्टर जयंत पंडा। उपरोक्त स्वास्थ्य सेवा शिविर में 35 स्पेशलिस्ट डोक्टरों की टीम हिस्सा लेंगी।

एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी इस मौके पर यहां होना तय हुआ है। इसके अलावा आंखों के विशेषज्ञ डोक्टरों द्वारा आंखों की टेस्टिंग होनी तय है।

 

दूसरे दिन संध्या समय विशाल भजन समारोह गौशाला परिसर में आयोजित है।बाबा श्याम को रिझाने के लिए, भक्तों पर बाबा की कृपा रुपी पुष्प बरसाने के लिए कोलकाता से प्रसिद्ध गायिका लता सिंह राजपूत भक्तों को भक्ति रस में डूबोने के लिए पधार रही हैं।

गौशाला परिसर में गौपाष्ठमी महोत्सव 17 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मेला कमिटि के चैयरमेन हैं विश्वनाथ चौधरी। आयोजन संबंधित सारी जानकारी मीडिया वार्ता में दिये सेक्रेटरी गणेश प्रसाद कंदोई, कोषाध्यक्ष सुरेश पोद्दार, जनसंपर्क अधिकारी सीए संजय संतुका,बिमल परशुरामपुरिया। उन्होंने सभी गौभक्तों से उपरोक्त तीनों दिन गौशाला परिसर में उपस्थित होकर गौसेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए विशेष अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *