भुवनेश्वर, राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि आज समेत अगले ४ दिनों तक राज्य में ठंड बरकरार रहेगी। इसके बाद ठंड में थोड़ी कमी आयेगी। तापमान में तेजी देखी जायेगी।यह तेजी होगी २-४ डिग्री सेल्सियस के बीच।
दारिंगबाडी राज्य में सबसे ज्यादा ठंडी जगह रही। यहां का निम्नतम तापमान रहा ८•५ डिग्री सेल्सियस।कटक का निम्नतम तापमान रहा साढे १४ डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा १४•६ डिग्री सेल्सियस तथा संबलपुर शहर का निम्नतम तापमान रहा १५•२ डिग्री सेल्सियस।

