अयोध्या में छह दिसम्बर 1992 को जिस समय विवादित ढाँचा तोड़ा जा रहा था, उस समय किसी अज्ञात कारसेवक ने गर्भ गृह में रखी प्रभु श्रीराम लला की मूर्ति को ग़ायब कर दिया। आज तक उस चोरी की गई मूर्ति का सुराग नहीं मिला। संघ, विहिप, भाजपा की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय नेता श्याम सुन्दर पोद्दार ने राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी के समक्ष इस सम्बन्ध में लिखित शिकायत दर्ज की।

आगे उन्होंने कहा कि जहां देश में श्रीराम मन्दिर में चंदा चड़ावा चोरी की चर्चा है, वही लगभग पैंतीस वर्ष पूर्व अयोध्या के ढाँचे के ध्वस्त होने के साथ प्रभु राम लला के चोरी की घटना एक बहुत बड़े षड्यंत्र का हिस्सा थी। वस्तुतः वह ढाँचा श्रीराम का मन्दिर ही था, कोई मस्जिद नहीं थी। ढाँचे के भीतर की संरचना मन्दिर के अनुरूप ही थी, जहां गर्भगृह में श्रीराम लला की विधिवत पूजा अर्चना हो रही थी। किस कारण से वह ढाँचा और श्रीराम लला के विग्रह को ग़ायब किया इस पर सीबीआई जाँच होनी चाहिए थी।
इस संबंध में उन्होंने राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करने और राम लल्ला प्रतिमाओं को चुराने वाले चोरों को दंडित करने का अनुरोध किया।

