भुवनेश्वर, राज्य में अब घने कोहरे के
छाने की बारी है। राज्य मौसम विभाग ने सूचना दी है कि राज्य के 4 जिलों में घने कोहरे की छाने की संभावना दिखाई देरही है। इसलिए इन जिलों में सतर्कता नोटिस प्रशासन ने जारी कर दिया है।
भवानी पाटना में घनघोर कोहरा रात के समय छाया रहा।आज सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, कालाहांडी, और कंधमाल जिलों में घनघोर कोहरा छाए जाने की संभावना दिखाई देरही है।
कटक का निम्नतम तापमान रहा साढ़े 16 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर का निम्नतम तापमान रहा 17 डिग्री सेल्सियस तथा बोलांगीर शहर का निम्नतम तापमान रहा 18 डिग्री सेल्सियस।

